Tuesday 10 September 2013

आलू के परांठे

सामग्री :
  1. 4-5 आलू के परांठे बनाने के लिये हमें चाहिए :-
  2. आलू - 4-5
  3. हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई 
  4. हरा धनिया -एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
  5. नमक -स्वादानुसार 
  6. लाल मिर्च -1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  7. अमचूर पावडर -1 चम्मच 
  8. गरम मसाला पावडर -1 चम्मच 
  9. घी -2 चम्मच 
  10. आटा -2 कप 
  11. पानी-जरूरत के अनुसार 

विधि :-
एक कुकर में आलू व इतना पानी डाल दीजिये की आलू उसमे डूब जाए। अब इसे गैस पर उबलने के लिए रख दीजिये।जब तक आलू उबल रहे है आप आटा तैयार कर लीजिये। इसके लिए दो कप आटा में 1/4 चम्मच नमक डाल कर नरम आटा गूँथ लीजिये। इस को एक तरफ ढक कर रख दीजिये। दो सीटी आने तक आलू को उबाले और इन्हें छील कर मेस या कद्दूकस कर लीजिये। अब इसमें घी को छोड़ कर बाकी सभी चीजे मिला ले। गैस ऑन करके उस पर तवा गरम होने के लिए रख दे।अब आटे की बड़े नीबू के आकर की लोई ले और उसे हांथो की सहायता से थोडा फैला ले इसके बीच में एक चम्मच आलू का तैयार मसाला भरे लोई के किनारों को चारो तरफ से बीच में लाते हुए बंद कर दे।इसे अच्छी तरह से बंद करे वरना बेलते वक़्त आलू निकलने का ड़र रहेगा।अब इसे थोडा सा सुखा आटा लगा कर बेल ले। गरम तवे पर थोडा सा घी लगा कर परांठा डाले और एक तरफ हल्का सुनहरा होने के बाद पलट दे और इसपर घी लगाकर दोनों और हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
इसी प्रकार सारे पराठे सेंक ले। और इन्हें अपनी मन चाही चटनी, आचार या दही के साथ परोंसे और खाए और अपने अनुभव हमसे शेयर करे।


नोट :-
1. परांठो में मसाला ज्यादा न भरे बरना बेलते समय फट सकते हे।
2. परांठो को धीमी आंच पर सेंके।

स्त्रोत : http://ghargrihast.blogspot.in/2012/09/aaloo-ka-parantha.html

No comments:

Post a Comment